चास: आस्था पर बुलडोजर! सरना स्थल पर जेसीबी चलने से तेतुलिया में आक्रोश
Chas, Bokaro | Feb 20, 2026 चास अंचल के तेतुलिया गांव स्थित आदिवासी आस्था के प्रतीक सारना पूजा स्थल पर जेसीबी चलाकर जमीन समतल किए जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। घटना 17 फरवरी 2026 की रात की बताई जा रही है। ग्राम प्रधान जितलाल मांझी ने अंचलाधिकारी चास-बोकारो को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि मौजा तेतुलिया, खाता संख्या-18, प्लॉट संख्या-545 सहित लगभग एक एकड़ गैर-आबाद सरकारी