मिर्ज़ापुर: बजहा गांव में किशोर की बेरहमी से हत्या करने वाले हत्यारे को कछवा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
कछवा थाना क्षेत्र के बजहा गांव में किशोर की बेरहमी से हत्या करने वाले हत्यारे हिमांशु उपाध्याय को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। किशोर आशु पुत्र सचानू की हत्यारे हिमांशु उपाध्याय उर्फ सूर्या ने गला काटकर हत्या किया था। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने चक्का जाम भी किया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।