फारबिसगंज: फारबिसगंज प्रखंड के नया नगर में पनार नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहरा.
फारबिसगंज थाना क्षेत्र के तिरस्कुण्ड पंचायत के नया नगर निवासी राजो दास पिता अनूप लाल मंडल उम्र 65 की मृत्यु पानी में डूबने से हो गई.घटना के संबंध में बताया जाता है कि राजू दास सुबह अपना खेत देखने के लिए पनार नदी पार करके जा रहा था इसी दौरान उनका पैर फिसलने से गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने से मृत्यु हो गई.डूबने की जानकारी अधिकारियों को दी गई है.