कालपी: कालपी की कांशीराम कॉलोनी में शराब के नशे में तीसरी मंजिल से गिरकर दिहाड़ी मजदूर की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
Kalpi, Jalaun | May 17, 2026 कालपी कोतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर 2 बजे मोहल्ला आलमपुर स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी में रहने वाले 45 वर्षीय दिहाड़ी अधेड़ मजदूर की तीसरी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई, बताया गया कि मृतक शराब के नशे में था, गंभीर हालत में उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फिर जिला अस्पताल और बाद में झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।