पन्ना: पन्ना में वनकर्मियों पर हमला: कांग्रेस नेता भरत मिलन पाण्डेय जबलपुर से गिरफ्तार, बेटे ने लगाया राजनीतिक षड्यंत्र का आरोप
Panna, Panna | May 1, 2026 पन्ना में वन विभाग की टीम पर हमले के मामले ने अब सियासी तूल पकड़ लिया है। मुख्य आरोपी बनाए गए दिग्गज कांग्रेस नेता भरत मिलन पाण्डेय को पुलिस ने जबलपुर से गिरफ्तार कर लिया है। जहाँ पुलिस इसे अवैध उत्खनन से जुड़ी कार्रवाई बता रही है, वहीं पाण्डेय के परिजनों ने इसे 'बदले की राजनीति' और चुनावी साजिश करार दिया है।