जांजगीर: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन जल्द शुरू होगी, अब 24 घंटे शिकायत दर्ज कराने की सुविधा, कलेक्टर ने ली बैठक
जांजगीर-चांपा। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में जल्द ही सीएम हेल्पलाइन और शिकायत प्रबंधन प्रणाली शुरू होने जा रही है। इस नई व्यवस्था के तहत आम नागरिक अब टोल फ्री नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे और उसकी स्थिति की जानकारी भी प्राप्त कर पाएंगे।इसी व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए जांजगीर-चांपा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला और विकासखंड स्तरीय अधिकारियों