इटारसी: इटारसी के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र मालवीय को जिला अश्यक्ष ने अनुशासन समिति का अध्यक्ष किया नियुक्त
जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठन के भीतर अनुशासन मजबूत करने के लिए सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे पांच सदस्यीय जिला अनुशासन समिति का गठन किया है। जिला अध्यक्ष शिवाकांत पाण्डेय (गुड्डन) ने इस नई समिति की घोषणा की जिला अध्यक्ष द्वारा जारी सूची के अनुसार, इटारसी के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र मालवीय को इस अनुशासन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।