सिरोंज: ग्राम पंचायत पाटन के पास तेज़ रफ्तार कार ने 4 गाय एवं 2 मोटरसाइकिल सवारों को मारी टक्कर, 2 युवकों की हुई मौत
Sironj, Vidisha | Jul 12, 2024 जानकारी के अनुसार सिरोंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पाटन के समीप तेज़ रफ्तार बेकाबू कार ने पहले सड़क पर बैठी 4 गायों को कुचला इसके बाद दो मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी।घटना में मोटरसाइकिल सवार 5 युवकों में से 2 की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।शुक्रवार को मृतकों के शव का पीएम हुआ ।वहीं घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।