सिरोंज: कृति तेल के सेवन से लोगों के बीमार होने के मामले में एसडीएम ने गोदामों को किया था सील, खाद्य अधिकारी ने लिए सैंपल
Sironj, Vidisha | Jul 11, 2024 जानकारी के अनुसार सिरोंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत टोकरा निवासी 4 लोग कृति सोया कंपनी के तेल से बने भोजन के सेवन से बीमार हो गए थे।मामले में एसडीएम ने कार्रवाई कर बस स्टैंड पर शाह किराना एवं कस्टम पथ पर सुदर्शन किराना की गोदामों को सील किया था।मामले में आज खाद्य अधिकारी ने तेल के सैंपल जप्त किए हैं।जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।