कासगंज: बिलराम गेट पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया, सपा कार्यकर्ताओं ने काटा केक
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन कासगंज शहर के बिलराम गेट स्थित उर्मिला पैलेस में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में सपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान अखिलेश यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की गई।