रफीगंज: रफीगंज के चरकावां पंचायत के एक गांव से युवती के अपहरण के मामले में प्राथमिकी दर्ज
रफीगंज के एक गांव के युवती का अपहरण का मामला गुरुवार को प्रकाश में आया है। इस मामले में युवती की मां ने रफीगंज थाना में आवेदन में उल्लेख की है कि मेरी पुत्री 14जुलाई की सुबह रफीगंज शहर के एक महाविद्यालय में जाने के लिए घर से कह कर निकली लेकिन अभी तक वह वापस नहीं लौटी।गुरुवार रात्रि 11बजे रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया की अग्रिम कार्रवाई की जा रही है