चाकुलिया: चाकुलिया के 98 मजदूरों को 6 महीने से नहीं मिली मजदूरी, धरना जारी
चाकुलिया के लोधाशोली पंचायत में 98 मजदूरों को मार्च के बाद से मजदूरी नहीं मिली। दुर्गा पूजा पर भी भुगतान न होने से मजदूर नाराज होकर वन विभाग कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय भी मजदूरों के समर्थन में धरने में शामिल हैं और अधिकारियों से तुरंत भुगतान की मांग कर रहे हैं।