मंझनपुर: जवई पड़री में खेत की मेड़ काटने का विरोध करने पर महिला पर फावड़े से हमले का आरोप, एसपी से की गई शिकायत
मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के जवई पड़री में खेत की मेड़ काटने का विरोध करना एक महिला को भारी पड़ गया। पीड़िता राजरानी मौर्या पत्नी राजू मौर्या ने मंझनपुर में पुलिस अधीक्षक के नाम दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे गांव के 6 लोगों ने मेड़ काटने का विरोध करने पर महिला के सिर पर फावड़े से हमला कर दिया है।