सिंहस्थ 2028: रेलवे और प्रशासन की संयुक्त बैठक में निर्माण कार्यों पर समन्वय पर चर्चा 🚆🤝
उज्जैन संभागायुक्त आशीष सिंह की अध्यक्षता में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर रेलवे और प्रशासन के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में रेलवे स्टेशन को राज्य शासन द्वारा विकसित की जा रही सड़क से जोड़ने, जलापूर्ति कनेक्शन उपलब्ध कराने और ट्रैक के समीप निर्माण कार्यों में सुरक्षा बैरिकेडिंग लगाने के सख्त निर्देश दिए गए। इसके अलावा आरओबी (ROB) और आरयूबी (RUB) के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए समय सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूरे करने पर भी जोर दिया गया।
#Simhastha2028 #UjjainNews #IndianRailways
#MPNews #SmartCityUjjain