धमदाहा: धमदाहा में जमीन ब्रोकरों ने लहलहाती मक्का की फसल को काटकर किया बर्बाद
धमदाहा :- प्रखंड क्षेत्र के सिंघाड़ापट्टी गांव में जमीन ब्रोकरों की दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शनिवार को दिनदहाड़े ब्रोकरों ने एक गरीब किसान की करीब दस कठ्ठा में लगी लहलहाती मक्का की फसल को काटकर पूरी तरह बर्बाद कर दिया। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल व्याप्त है।