मलौली गांव निवासी सुनीता चौबे ने शुक्रवार सुबह 11 बजे डीएम से शिकायत कर आरोप लगाया कि उनकी पुश्तैनी आबादी डीह की जमीन पर कुछ लोगों ने फर्जी कागज बनाकर कब्जा कर लिया और वहां नगर पंचायत कार्यालय का निर्माण करा दिया। उन्होंने बताया कि 1970 के बंटवारे के बाद भी जमीन अभिलेखों में उनके पूर्वजों का नाम दर्ज है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी मिल रही है।