मिर्ज़ापुर: पटेहरा गांव के युवक ने एडीसी से की शिकायत, चेतगंज चौकी प्रभारी और चार सिपाहियों पर ₹50,000 मांगने और पिटाई का आरोप
चिल्ह थाना क्षेत्र के के चेतगंज चौकी प्रभारी और चार सिपाहियों पर क्षेत्र के पटेहरा गांव निवासी शिवम सिंह ने ₹50000 मांगने और मारने पीटने का एडीजी जोन वाराणसी से शिकायत किया था। इसके बाद एडीजी कार्यालय से एक टीम शुक्रवार को जांच करने गांव पहुंची थी। शिवम सिंह ने बताया कि 1 जुलाई को पड़ोसी से उनका विवाद हुआ था। पुलिस पहुंची और उन्हें चौकी पर ले गई थी।