मिर्ज़ापुर: जिगना थाना क्षेत्र के रामपुर हंसवार में ट्रैक्टर ट्राली के धक्के से बाइक सवार युवक की हुई मौत, वह इकलौता पुत्र था
बताते चली कि मध्य प्रदेश के रहने वाले 22 वर्षीय अनुराग सिंह जिगना थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गौरा में अपने ननिहाल में रहते थे। शुक्रवार की शाम लगभग 4:00 बजे बाइक से गौरा से हरगढ़ बाजार जाते समय रामपुर हंसवार के पास बालू लदे ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिसमें बाइक सवार अनुराग सिंह की मौत हो गई। मौके पर पहुंची जिगना पुलिस कार्रवाई में जुटी।