मिर्ज़ापुर: 5 जुलाई को नौवीं मुहर्रम पर शहर के सभी इमाम चौक पर रखे जाएंगे ताजिया, 6 जुलाई को निकलेगा मुहर्रम का जुलूस
शहर के सभी इमाम चौक पर नवी मोहर्रम के दिन रात्रि 9:00 बजे ताजिया रखे जाएंगे। तकरीर बात कमेटी के अध्यक्ष अरशद खान ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 जुलाई को मोहर्रम का जुलूस निकलेगा। फतेह खान बाड़ा पहुंचकर वहां से एक साथ कतारबद्ध होकर सभी ताजिया कर्बला के लिए रवाना होगा। इसके बाद कर्बला में सभी ताजिया दफन किए जाएंगे।