Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

मंडला: दीनदयाल उपाध्याय इंडोर स्टेडियम में खेल उत्सव आरोह 2026 का समापन कार्यक्रम, केबिनेट मंत्री हुई शामिल

Mandla, Mandla | Jun 11, 2026
ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान स्कूली बच्चों और युवाओं को खेल से जोडऩे के उद्देश्य से आयोजित खेल उत्सव आरोह 2026 का समापन गुरुवार तीन बजे दीनदयाल उपाध्याय इंडोर स्टेडियम में हुआ। समापन अवसर पर मध्यप्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सम्पतिया उईके मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। मंत्री ने खेल को मानव जीवन को अभिन्न अंग बताया।

MORE NEWS

माँ की जागरूकता और एनआरसी की देखभाल से स्वस्थ हुई नन्हीं कीर्ति

 ग्राम छपारा, विकासखंड नारायणगंज की रहने वाली 6 माह की नन्हीं कीर्ति उरेती के परिवार के लिए पिछले कुछ महीनों से चिंता का विषय उसका कमजोर स्वास्थ्य था। पर्याप्त पोषण नहीं मिलने के कारण कीर्ति का वजन उसकी उम्र के अनुसार काफी कम था और वह अति कुपोषण की श्रेणी में पहुंच गई थी।
 23 मई को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की सलाह पर कीर्ति को जिला चिकित्सालय मंडला स्थित पोषण पुनर्वास केन्द्र (एनआरसी) में भर्ती कराया गया। भर्ती के समय उसका वजन मात्र 3.615 किलोग्राम था। चिकित्सकों द्वारा जाँच के दौरान पता चला कि बच्ची को पर्याप्त स्तनपान नहीं मिल पा रहा था, जिसके कारण उसका शारीरिक विकास प्रभावित हो रहा था।
 एनआरसी में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने बच्ची की नियमित निगरानी की। साथ ही उसकी मां श्रीमती सुकमती उरेती को सही तरीके से स्तनपान कराने, शिशु की देखभाल और पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कंगारू मदर केयर के माध्यम से बच्ची को आवश्यक गर्माहट और सुरक्षा भी प्रदान की गई।
 एनआरसी प्रभारी डॉ. कमलेश एवं उनकी टीम के मार्गदर्शन में कीर्ति का उपचार जारी रहा। फीडिंग डेमॉन्स्ट्रेटर श्रीमती रश्मि वर्मा ने मां को शिशु पोषण और पूरक आहार के बारे में विस्तार से समझाया। धीरे-धीरे बच्ची के स्वास्थ्य में सुधार दिखाई देने लगा और उसका वजन बढ़ने लगा।
 लगातार 14 दिनों की देखभाल, उपचार और उचित पोषण के बाद कीर्ति का वजन बढ़कर 3.990 किलोग्राम हो गया। अब वह स्वस्थ है और उसकी मां उसे सही तरीके से स्तनपान करा रही हैं। स्वस्थ होने के बाद कीर्ति को घर भेज दिया गया।
 कीर्ति की मां सुकमती उरेती ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि एनआरसी के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उनकी बच्ची की बहुत अच्छी देखभाल की। उनकी मेहनत और मार्गदर्शन से बच्ची के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन और अस्पताल की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।
 कीर्ति की यह कहानी बताती है कि समय पर पहचान, उचित उपचार, माताओं की काउंसलिंग और पोषण संबंधी सही जानकारी से कुपोषण पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है तथा बच्चों को स्वस्थ जीवन की नई शुरुआत दी जा सकती है।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
#SuccessStory

माँ की जागरूकता और एनआरसी की देखभाल से स्वस्थ हुई नन्हीं कीर्ति ग्राम छपारा, विकासखंड नारायणगंज की रहने वाली 6 माह की नन्हीं कीर्ति उरेती के परिवार के लिए पिछले कुछ महीनों से चिंता का विषय उसका कमजोर स्वास्थ्य था। पर्याप्त पोषण नहीं मिलने के कारण कीर्ति का वजन उसकी उम्र के अनुसार काफी कम था और वह अति कुपोषण की श्रेणी में पहुंच गई थी। 23 मई को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की सलाह पर कीर्ति को जिला चिकित्सालय मंडला स्थित पोषण पुनर्वास केन्द्र (एनआरसी) में भर्ती कराया गया। भर्ती के समय उसका वजन मात्र 3.615 किलोग्राम था। चिकित्सकों द्वारा जाँच के दौरान पता चला कि बच्ची को पर्याप्त स्तनपान नहीं मिल पा रहा था, जिसके कारण उसका शारीरिक विकास प्रभावित हो रहा था। एनआरसी में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने बच्ची की नियमित निगरानी की। साथ ही उसकी मां श्रीमती सुकमती उरेती को सही तरीके से स्तनपान कराने, शिशु की देखभाल और पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कंगारू मदर केयर के माध्यम से बच्ची को आवश्यक गर्माहट और सुरक्षा भी प्रदान की गई। एनआरसी प्रभारी डॉ. कमलेश एवं उनकी टीम के मार्गदर्शन में कीर्ति का उपचार जारी रहा। फीडिंग डेमॉन्स्ट्रेटर श्रीमती रश्मि वर्मा ने मां को शिशु पोषण और पूरक आहार के बारे में विस्तार से समझाया। धीरे-धीरे बच्ची के स्वास्थ्य में सुधार दिखाई देने लगा और उसका वजन बढ़ने लगा। लगातार 14 दिनों की देखभाल, उपचार और उचित पोषण के बाद कीर्ति का वजन बढ़कर 3.990 किलोग्राम हो गया। अब वह स्वस्थ है और उसकी मां उसे सही तरीके से स्तनपान करा रही हैं। स्वस्थ होने के बाद कीर्ति को घर भेज दिया गया। कीर्ति की मां सुकमती उरेती ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि एनआरसी के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उनकी बच्ची की बहुत अच्छी देखभाल की। उनकी मेहनत और मार्गदर्शन से बच्ची के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन और अस्पताल की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। कीर्ति की यह कहानी बताती है कि समय पर पहचान, उचित उपचार, माताओं की काउंसलिंग और पोषण संबंधी सही जानकारी से कुपोषण पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है तथा बच्चों को स्वस्थ जीवन की नई शुरुआत दी जा सकती है। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #SuccessStory

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 24, 2026

अवैध शराब निर्माण के अड्डों पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 55 लीटर कच्ची मदिरा एवं 1300 किलो महुआ लाहन नष्ट

 कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन में जिला आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध सघन अभियान चलाते हुए अंजनिया क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। जिला आबकारी अधिकारी मंडला एवं प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती शैली सैयाम के मार्गदर्शन में 22 जून को मंडला वृत्त की टीम ने मांद तालाब के किनारे संचालित अवैध शराब निर्माण स्थलों पर दबिश दी।
 कार्रवाई के दौरान पांच अवैध अड्डों से लगभग ’’55 लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा’’ बरामद की गई। साथ ही शराब निर्माण के लिए उपयोग किए जा रहे ’’130 प्लास्टिक डिब्बों में भरा लगभग 1300 किलोग्राम महुआ लाहन’’ भी पाया गया, जिसे मौके पर ही जब्त कर नष्ट कर दिया गया। आबकारी अमले को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए।
 विभाग द्वारा अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध ’’मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम’’ के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है। जब्त मदिरा एवं नष्ट किए गए महुआ लाहन की कुल अनुमानित कीमत 1 लाख 38 हजार रुपये बताई गई है।
 इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक श्री सर्वेश नागवंशी, प्रधान आरक्षक श्री दुर्जन कुलेश तथा आरक्षक श्री विजय कमलेश, श्री सत्यपाल मरावी, श्री नेतराम ककोटिया, श्री रघुनाथ उइके, श्री महेश पटेल एवं श्रीमती शकुंतला सैयाम सहित आबकारी विभाग का अमला उपस्थित रहा।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla

अवैध शराब निर्माण के अड्डों पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 55 लीटर कच्ची मदिरा एवं 1300 किलो महुआ लाहन नष्ट कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन में जिला आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध सघन अभियान चलाते हुए अंजनिया क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। जिला आबकारी अधिकारी मंडला एवं प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती शैली सैयाम के मार्गदर्शन में 22 जून को मंडला वृत्त की टीम ने मांद तालाब के किनारे संचालित अवैध शराब निर्माण स्थलों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पांच अवैध अड्डों से लगभग ’’55 लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा’’ बरामद की गई। साथ ही शराब निर्माण के लिए उपयोग किए जा रहे ’’130 प्लास्टिक डिब्बों में भरा लगभग 1300 किलोग्राम महुआ लाहन’’ भी पाया गया, जिसे मौके पर ही जब्त कर नष्ट कर दिया गया। आबकारी अमले को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। विभाग द्वारा अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध ’’मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम’’ के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है। जब्त मदिरा एवं नष्ट किए गए महुआ लाहन की कुल अनुमानित कीमत 1 लाख 38 हजार रुपये बताई गई है। इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक श्री सर्वेश नागवंशी, प्रधान आरक्षक श्री दुर्जन कुलेश तथा आरक्षक श्री विजय कमलेश, श्री सत्यपाल मरावी, श्री नेतराम ककोटिया, श्री रघुनाथ उइके, श्री महेश पटेल एवं श्रीमती शकुंतला सैयाम सहित आबकारी विभाग का अमला उपस्थित रहा। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 24, 2026

30 बीसी सखियों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, ग्रामीणों तक पहुंचेंगी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं

 मध्यप्रदेश दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) के मध्य हुए एमओयू के तहत चयनित बीसी सखियों के लिए जिला पंचायत मंडला स्थित आजीविका मिशन के जिला कार्यालय में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
 कार्यक्रम में 30 बीसी सखियों को आईपीपीबी की कार्यप्रणाली, सेवाओं एवं डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि बीसी सखियाँ ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर पहुँचकर वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराएंगी तथा ग्रामीणों को डिजिटल लेनदेन के प्रति जागरूक करेंगी। इससे ग्रामीणों को बैंक शाखाओं तक पहुंचने में लगने वाले समय और खर्च से राहत मिलेगी।
 बीसी सखियाँ ऑनलाइन खाता खोलने, बीमा सेवाएं उपलब्ध कराने, आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (एईपीएस) के माध्यम से नकद निकासी, बिजली बिल भुगतान, मोबाइल एवं डीटीएच रिचार्ज सहित विभिन्न डिजिटल सेवाएं ग्रामीणों तक पहुंचाएंगी। इन सेवाओं के संचालन के लिए बीसी सखियों की आईडी तैयार की जाएगी।
 उन्मुखीकरण कार्यक्रम के दौरान मिशन द्वारा आईपीपीबी के साथ इंडिविजुअल बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट (आईबीसी) के रूप में कार्य करने हेतु 30 में से 26 बीसी सखियों का ऑनबोर्डिंग किया गया। कार्यक्रम में जिला मिशन प्रबंधन इकाई मंडला के जिला परियोजना प्रबंधक श्री भगवानदास भैंसारे, जिला प्रबंधक सूक्ष्म वित्त श्रीमती सीमा झारिया तथा आईपीपीबी से सुश्री श्रुति चौरसिया (एक्जीक्यूटिव) एवं श्री रितेश जंघेला (उड़ान एक्जीक्यूटिव) उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

30 बीसी सखियों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, ग्रामीणों तक पहुंचेंगी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं मध्यप्रदेश दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) के मध्य हुए एमओयू के तहत चयनित बीसी सखियों के लिए जिला पंचायत मंडला स्थित आजीविका मिशन के जिला कार्यालय में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 30 बीसी सखियों को आईपीपीबी की कार्यप्रणाली, सेवाओं एवं डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि बीसी सखियाँ ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर पहुँचकर वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराएंगी तथा ग्रामीणों को डिजिटल लेनदेन के प्रति जागरूक करेंगी। इससे ग्रामीणों को बैंक शाखाओं तक पहुंचने में लगने वाले समय और खर्च से राहत मिलेगी। बीसी सखियाँ ऑनलाइन खाता खोलने, बीमा सेवाएं उपलब्ध कराने, आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (एईपीएस) के माध्यम से नकद निकासी, बिजली बिल भुगतान, मोबाइल एवं डीटीएच रिचार्ज सहित विभिन्न डिजिटल सेवाएं ग्रामीणों तक पहुंचाएंगी। इन सेवाओं के संचालन के लिए बीसी सखियों की आईडी तैयार की जाएगी। उन्मुखीकरण कार्यक्रम के दौरान मिशन द्वारा आईपीपीबी के साथ इंडिविजुअल बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट (आईबीसी) के रूप में कार्य करने हेतु 30 में से 26 बीसी सखियों का ऑनबोर्डिंग किया गया। कार्यक्रम में जिला मिशन प्रबंधन इकाई मंडला के जिला परियोजना प्रबंधक श्री भगवानदास भैंसारे, जिला प्रबंधक सूक्ष्म वित्त श्रीमती सीमा झारिया तथा आईपीपीबी से सुश्री श्रुति चौरसिया (एक्जीक्यूटिव) एवं श्री रितेश जंघेला (उड़ान एक्जीक्यूटिव) उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 24, 2026

मंडला: दीनदयाल उपाध्याय इंडोर स्टेडियम में खेल उत्सव आरोह 2026 का समापन कार्यक्रम, केबिनेट मंत्री हुई शामिल - Mandla News