पलामू जिले के हुसैनाबाद प्रखंड की महुदंड पंचायत के प्रतापपुर गांव में बहुउद्देशीय भवन निर्माण स्थल पर बीती रात हथियारबंद अपराधियों ने दस्तक दी। लेवी नहीं देने पर तीन मजदूरों की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल दिलीप चौरसिया और बसंत चौरसिया को मेदिनीनगर के एमएमसीएच में दोपहर एक बजे भर्ती कराया गया है।