मेदिनीनगर (डालटनगंज): झारखंड स्थापना दिवस पर “रन फॉर झारखंड” कार्यक्रम का आयोजन, डीसी समीरा एस व एसपी रिष्मा रमेशन ने हरी झंडी दिखाई
झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह 2025 के तहत मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे मेदिनीनगर में “रन फॉर झारखंड” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह दौड़ मेदिनीनगर समाहरणालय से शुरू होकर जिला एथलेटिक्स स्टेडियम, जी.एल.ए. कॉलेज तक निकाली गई।कार्यक्रम का शुभारंभ पलामु उपायुक्त समीरा एस और पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन ने संयुक्त रूप से गुब्बारा उड़ाकर और हरी झंडी दिखाकर किया