सिमरी: गोपालपुर में जमीनी विवाद में रिटायर्ड शिक्षक की पिटाई, छज्जा निकालने को लेकर हुआ था झगड़ा
Simri, Buxar | Apr 9, 2026 गोपालपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर गुरुवार को मारपीट की घटना सामने आई, जिसमें रिटायर्ड शिक्षक शिवानंद सिंह घायल हो गए। घटना गुरुवार सुबह 9 बजे की है। उनकी पत्नी गोल्डी देवी के अनुसार, पड़ोसी मनोहर यादव अपने मकान का निर्माण करा रहे थे। विवाद उस समय उत्पन्न हुआ जब वे अपने घर के पीछे छोड़ी गई पांच फीट चौड़ी गली जिसका खेसरा संख्या 1432 है।