कानपुर: यूनिवर्सिटी में बॉयज हॉस्टल निर्माण के दौरान मजदूर की मौत, परिजनों ने ठेकेदार पर लगाए गंभीर आरोप
कल्याणपुर के यूनिवर्सिटी में बॉयज हॉस्टल निर्माण के दौरान शनिवार को तीन मंजिला इमारत पर सरिया चढ़ाते समय एक मजदूर का पैर फिसल गया, जिससे वह नीचे गिर पड़ा। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने रविवार 1 बजे पोस्टमार्टम हाउस से बताया कि मृतक दरोगा पाल से ठेकेदार बिना सेफ्टी बेल्ट और हेलमेट के काम करा रहा था।