सुजौली थाना क्षेत्र में छह दिन से लापता एक ग्रामीण का शव खेत के किनारे नाले से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान कोहली गांव निवासी 45 वर्षीय रामबचन पुत्र मुंशीलाल के रूप में हुई है। रामबचन छह दिन पहले अपने घर से लापता हो गए थे। परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने उनकी काफी तलाश की थी, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला था।