मोठ: मोठ क्षेत्र में ओलावृष्टि का कहर, खजूरी गांव के खेतों में फसलें बिछीं, किसानों के चेहरे पर चिंता
Moth, Jhansi | Apr 5, 2026 मोंठ तहसील के खजूरी गांव में अचानक हुई ओलावृष्टि से गेहूं सहित तैयार फसलें खेतों में बिछ गईं। ओलों की मार से दाने झड़ने लगे, जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। सूचना पर प्रशासन ने नुकसान का आकलन कर राहत दिलाने का भरोसा दिया है।