चंदौसी: चंदे के पैसे मांगने पर युवक के साथ हुई मारपीट, बहजोई थाना पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
बहजोई थाना क्षेत्र में भंडारे के चंदे को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। अटरिया बाबा मढ़ी मंदिर की देखरेख करने वाले नारायण दास ने आरोप लगाया कि भंडारे के लिए जुटाए गए 20 हजार रुपये अजय और नरेश ने अपने पास रख लिए। रुपये वापस मांगने पर दोनों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। पीड़ित के अनुसार हमले में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं