बरहरुवा: मांगों के समर्थन में तीन दिवसीय हड़ताल पर गए मनरेगा कर्मी , बरहरवा प्रखंड कार्यालय के समक्ष दिया धरना
झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर बरहरवा में कार्यरत मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर गुरुवार से शनिवार तक हैं ।इस दौरान झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के द्वारा जारी किए गए निर्देशों का अनुपालन करते हुए प्रखंड मुख्यालय के समक्ष बैठकर धरना दिया।