बरहरुवा: बरहरवा में फूल तोड़ने के दौरान छत से गिरकर घायल हुआ युवक, एक्स-रे और सीटी स्कैन के लिए किया गया रेफर
बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र के सब्जी मंडी में फूल तोड़ने के दौरान छत पड़े चढ़े युवक गिरकर घायल हो गया। जिन्हें आनन- फानन में परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहरवा लेकर पहुंचे, जहां मौके पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सोहेल अनवर के द्वारा इलाज किया गया। वहीं एक्स-रे और सीटी स्कैन के लिए रेफर किया गया।