बरहरुवा: बरहरवा के एक निजी हॉस्पिटल के कर्मी पर पीड़ित महिला ने लगाए गंभीर आरोप, किया हंगामा
बरहरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप संचालित बरहरवा दिशहरी हॉस्पिटल एलएलपी एंड डायग्नोस्टिक सेंटर के एक कर्मी पर एक पीड़ित महिला के द्वारा गंभीर आरोप लगाते हुए बुधवार को हॉस्पिटल परिसर के समीप परीजनों ने जमकर हंगामा किया। जिसकी जानकारी मिलते ही बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह,एस आई गुलशन गौरव मौके पर पहुंचकर मामले का जायजा लिए हैं।