विदिशा: विदिशा के SBI मे गोल्ड लोन मे हुए फर्जीवाडे की जांच अब CBI द्वारा की जा रही है, CBI ने विभिन्न प्रतिष्ठानो पर की जांच
पिछले एक महीने के दौरान एसबीआई बैंक की गोल्ड लोन की प्रक्रिया मे फर्जीवाड़े का मामला सामने आया था। बैंक विजिलेंस टीम ने अपने स्तर पर जांच रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी। यहां से आईओडबल्यू को जांच सौंपी गई। इसी बीच सोमवार शाम 6 बजे अचानक शहर के विभिन्न प्रतिष्ठान खासतौर पर ज्वेलर्स की दुकानों पर सीबीआई ने पहुंचकर जांच शुरू की। हालांकि जांच अधिकारी जानकारी नही दी।