बैराड़: बैराड़ नगर परिषद सभागार में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित
नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के पश्चात बैराड़ नगर परिषद के सभागार में स्टेण्डिंग कमेटी की बैठक सोमवार शाम 4 बजे आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता तहसीलदार द्रगपाल सिंह बैश ने की। बैठक में क्षेत्र के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में तहसीलदार ने फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण की जानकारी दी।