लखीमपुर: लखीमपुर खीरी में रवहीं नहर पुल पर विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण महाअभियान शुरू, मां के नाम पर लगाया गया एक पेड़
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लखीमपुर खीरी जिले के दक्षिणी खीरी वन प्रभाग की शारदानगर रेंज में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण महाअभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का आयोजन रवहीं नहर पुल के पास शारदा सहायक नहर की संरक्षित पट्टी पर किया गया, जहां भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता और ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता ने पौधरोपण किया है।