कोरबा: मनगांव में तेज रफ्तार का कहर, पिकअप की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
Korba, Korba | Jul 7, 2026 कोरबा जिले के मनगांव में तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि मनगांव निवासी दिल हरण केवट हरदी बाजार की ओर जा रहा था, तभी पीछे से आ रही पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।