हज़ारीबाग: खाद्य सुरक्षा की सख्ती: हजारीबाग में औचक निरीक्षण, एक्सपायर्ड सामान नष्ट, नमूने जब्त
हजारीबाग में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मो. मंजर हुसैन ने प्रशासन के निर्देश पर इन्द्रपुरी चौक के पास खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। जांच में एक किराना स्टोर से एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक्स बरामद हुई, जिसे मौके पर नष्ट कराया गया। वहीं बिना FSSAI लाइसेंस के बेसन की पैकिंग और बिक्री का मामला सामने आया। भारत बेकरी से दूध का नमूना भी लिया गया। सभी नमूनों को जांच के लिए नामकुम लैब भेजा गया है।