किशनगंज: रात के अंधेरे में बजरी माफिया सक्रिय, नदियों का स्वरूप बिगड़ रहा है
जानकारी शनिवार शाम 6 बजे मिली ख्यावदा गांव में विद्यालय व खटफाड़ नदी के पास रात के समय बजरी का अवैध खनन जारी है। आरोप है कि दबंग बजरी माफिया जेसीबी मशीनों से चरागाह व खातेदारी भूमि में धड़ल्ले से खनन कर रहे हैं। रातभर जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का शोर क्षेत्र में गूंजता रहता है।