बड़हिया: बड़हिया थाना क्षेत्र के चेतन टोला खूटहा में बज्रपात से 64 वर्षीय किसान की मौत
बड़हिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चेतन टोला खुटहा बज्रपात से 64 वर्षीय किसान की मौत हो गई. घटना मंगलवार अपराह्न 3 बजे की है. मृतक की पहचान चेतन टोला खुटहा गांव के रहने वाले स्वर्गीय विनो सिंह के पुत्र रामविलास सिंह के रूप में हुई. पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेजे जाने की तैयारी की जा रही है. मृतक जलावन लाने खेत गए थे.