मेरठ: ब्रह्मपुरी में डिलीवरी ब्वाय को बंधक बनाकर पीटने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
Meerut, Meerut | Sep 3, 2026 मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र के ईरा गार्डन में बुधवार रात डिलीवरी ब्वाय के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पार्सल पहुंचाने के बाद भुगतान को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद महिला समेत 10-12 युवकों ने डिलीवरी ब्वाय और उसके दो साथियों को कमरे में बंद कर पीटा। घटना के बाद बड़ी संख्या में डिलीवरी ब्वाय माधवपुरम चौकी पहुंच गए और कार्रवाई की मांग की।