पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी ने कहा,निषाद समाज के आरक्षण को लेकर किसी भी गठबंधन से समझौता नहीं होगा
VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी ने शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमारी पार्टी का एक ही उद्देश्य है निषाद समाज को आरक्षण दिलाना और निषाद समाज के आरक्षण के बिना किसी भी गठबंधन से समझौता नहीं होगा। मौके पर मुकेश सहनी ने यह क्लियर कर दिया है कि जब तक निषाद समाज को आरक्षण नहीं मिलेगा तब तक वह किसी भी गठबंधन से समझौता नहीं करेंगे।