पटना ग्रामीण: मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर संशय खत्म, आज शाम हो रहा बिहार कैबिनेट का एक्सटेंशन
तमाम तरह की सियासी गहमागहमी के बीच आखिरकार नीतीश कैबिनेट के विस्तार को लेकर संशय समाप्त हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज ही कैबिनेट का विस्तार हो जाएगा। शाम साढ़े 6 बजे राजभवन में नीतीश कैबिनेट का विस्तार होगा। कैबिनेट विस्तार के लिए राज्यपाल गया से पटना पहुंच गए हैं। कैबिनेट विस्तार को लेकर राजभवन में तमाम तरह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।