पटना ग्रामीण: पटना के एमएलसी फ्लैट में एक युवक की हत्या, हाथ पैर बंधे अवस्था में मिला शव
पटना के सबसे बड़े सियासी इलाके विधान परिषद आवास में एक युवक की बुरी तरह पिट-पीटकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। इतना ही नहीं इस युवक के हाथ - पैर भी बंधे हुए हैं। इस युवक का शव निर्माणधीन फ्लैट संख्या 20 के पास से मिला है। इस घटना की सुचना मिलने के बाद मौके पर सचिवलाय थाने की पुलिस पहुंच गई है। घटना के बाद इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है।