पटना ग्रामीण: सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए कंकड़बाग स्थित मेडीवर्सल अस्पताल में एडमिट कराया गया। लो ब्लड प्रेशर के साथ सीने में दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज किया। बाद में उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। डॉक्टर कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं।