पटना ग्रामीण: पूर्व मंत्री के आवास के बाहर मिली नाबालिग लड़की की लाश, हाथों पर मेहंदी, गले पर निशान
नाबालिग लड़की की लाश मिली है। लाश को देखने से अंदाजा लगाया जा रहा कि उसकी उम्र करीब 16 से 17 साल के बीच होगी। जहां शव पड़ा था उसके बगल की चहारदीवारी पूर्व मंत्री जमा खान के आवास की है।पुलिस के अनुसार लड़की के गले पर इंज्यूरी के निशान हैं। पुलिस को आशंका है कि लड़की की हत्या के बाद लाश को फेंका गया है।