मुंडावर: मुण्डावर: मथुरादास आश्रम में चोरी का खुलासा, 5-5 हजार के इनाम के दो बदमाश गिरफ्तार
Mandawar, Alwar | May 19, 2026 खैरथल-तिजारा। मुण्डावर थाना पुलिस ने बाबा मथुरादास महाराज आश्रम रडवा में हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एडिशनल एसपी जयासिंह ने बताया कि 8 मई 2026 की रात आश्रम से 40 कट्टे गेहूं, गैस सिलेंडर, घी, दानपात्र समेत अन्य सामान चोरी हुआ था।