धौलपुर: बरेला पुरा में पिता को बुलाने की बात पर छात्र ने टीचर पर किया हमला
धौलपुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के मोरोली स्थित गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल बरेला पुरा में एक छात्र ने टीचर पर हमला कर दिया। स्कूल में मौजूद दूसरे छात्रों की मदद से टीचर को बचा लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। वहीं पुलिस के पहुंचने से पहले ही छात्र भाग निकला।