धौलपुर: कलेक्ट्रेट सभागार में संभागीय आयुक्त ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक
संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। संभागीय आयुक्त ने निर्देशित किया कि बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए भूमि आवंटन संबंधी समय पर पूर्ण कर ली जाये। उन्होंने जिले से संबंधित सभी बजट घोषणाओं की एक-एक कर समीक्षा की और अब तक की प्रगति जानी।