धौलपुर: पीजी कॉलेज में विभिन्न सेमस्टरों की परीक्षा कराए जाने की मांग को लेकर ABVP ने पीजी कॉलेज में कुलपति के नाम दिया ज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धौलपुर के द्वारा पीजी कॉलेज धौलपुर के प्राचार्य को बृज विश्वविद्यालय कुलपति के नाम शुक्रवार को ज्ञापन सौंपा गया है। दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद विश्वविद्यालय में स्नातक में सेमेस्टर प्रणाली को लागू किया गया है। जिसमें केवल मात्र एक सेमेस्टर की परीक्षा कराई गई है। अन्य परीक्षा की मांग की है।