शाहगंज: बड़नपुर गांव में अराजक तत्वों ने तोड़े पंचशील और अंबेडकर के झंडे
खुटहन क्षेत्र के बड़नपुर गांव स्थित दलित बस्ती मार्ग पर लगे पंचशील तथा डॉ भीमराव अंबेडकर के झंडे को अराजक तत्वों द्वारा शनिवार की रात तोड़कर उठा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी दूसरे दिन रविवार की सुबह करीब 8 बजे ग्रामीणों को हुई तो उनमें आक्रोश फैल गया।