वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र में कार्यक्रम के दौरान मंच से दिए गए बयान को लेकर राजभर समाज में आक्रोश
Sadar, Varanasi | Jan 24, 2026 वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र में महाराजा सुहेलदेव की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंच से दिए गए एक बयान को लेकर राजभर समाज में आक्रोश देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम में मौजूद अनिल राजभर द्वारा संबोधन के दौरान कुछ शब्द कहे गए, जिससे समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। पूरे घटनाक्रम से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।