वाराणसी विकास प्राधिकरण में मनाया गया 16वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस
Sadar, Varanasi | Jan 24, 2026 वाराणसी विकास प्राधिकरण के सभागार में उपाध्यक्ष महोदय पूर्ण बोरा के निर्देशानुसार एवं सचिव डॉ० वेद प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में 16वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाना तथा नागरिकों में मताधिकार के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।